फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Security Breach: Rising Incidents of Theft in Schools; Equipment Going Missing

सुरक्षा में सेंध: स्कूलों में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, गायब हो रहे उपकरण

Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Security Breach: Rising Incidents of Theft in Schools; Equipment Going Missing
ज्ञानपुर। सरकारी स्कूल चोरों के लिए आसान लक्ष्य बन गए हैं। जहां बैटरियां, कंप्यूटर, मिड-डे मील का सामान और कीमती उपकरण गायब हो रहे हैं। चौकीदार की कमी और कमजोर सुरक्षा के कारण महीने भर में करीब चार से पांच विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो गई हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं चहारदीवारी विहीन विद्यालयों में हो रही हैं। चोर अक्सर ताला तोड़कर मिड-डे मील के बर्तन, पंखे और बिजली के तार चुरा ले रहे हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर भूल जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के साथ ही मनरेगा आदि से विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। अब तक 750 से ज्यादा विद्यालयों में चहारदीवारी बनाई जा चुकी है, लेकिन 100 से ज्यादा में अभी यह व्यवस्था नहीं हो सकी है। चोरी के साथ ही ऐसे विद्यालय अराजकतत्वों का केंद्र बन गए हैं। इससे विद्यालय की कीमती चीजें या तो तोड़ दी जाती हैं या बेच दी जाती हैं। प्राथमिक विद्यालय गुलौरा प्रथम में चहारदीवारी नहीं है। इससे यहां अराजकतत्वों का जमावड़ा लगता है। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि कई बार विद्यालय में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कक्षाओं के ताले तोड़े जा चुके हैं और स्कूल में लगे तार व अन्य सामान भी चोरी हो चुके हैं। विद्यालय के शौचालय में भी तोड़फोड़ की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महीने भर पूर्व एक नशेड़ी लोहे का राड लेकर विद्यालय में घुस गया था। जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चे डर गए। सुरियावां के सीमावर्ती प्राथमिक विद्यालय गोदमा में भी चहारदीवारी नहीं है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ककराहीं में बीते चार महीने में तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। बीते 22 अप्रैल को कंपोजिट विद्यालय लालानगर की पेयजल की टंकी कुछ अराजकतत्वों ने तोड़ दी। हेडमास्टर जयशंकर मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

भदोही के डुडवा धर्मपुरी प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने एक कंपनी के दो टैबलेट, तीन ब्लूटूथ साउंड सिस्टम, एक पंखा, अग्निशमन यंत्र, स्कूल की चेकबुक और अलमारी की चाबियां उठा ले गए। ज्ञानपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिल्की में चोर एमडीएम के बर्तन और गैस सिलिंडर उठा ले गए। इस विद्यालय में पहले भी चोरी हो चुकी है। औराई के कंपोजिट विद्यालय सारीपुर में भी चहारदीवारी नहीं है। हेडमास्टर संध्या चौबे ने बताया कि आए दिन यहां पर चोरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए शिवम पांडेय का कहना है कि अराजकतत्व स्कूलों को नुकसान पहुंचाते हैं। 750 से ज्यादा विद्यालयों में चहारदीवारी बनी है। 100 स्कूलों का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण कराया जाएगा। एएसपी शुभम अग्रवाल का कहना है कि विद्यालयों में होने वाली चोरी की घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच करती है। कई मामलों का पुलिस खुलासा कर चुकी है। बाकी मामलों की समीक्षा कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed