{"_id":"6448296d9f25a719d4018a12","slug":"sadhna-yadav-in-high-school-sonam-maurya-became-district-topper-in-inter-bhadohi-news-c-20-1-171860-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: हाईस्कूल में साधना यादव, इंटर में सोनम मौर्य बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: हाईस्कूल में साधना यादव, इंटर में सोनम मौर्य बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को दोपहर बाद जारी हो गया। जिले के होनहारों ने उम्मीद से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार हाईस्कूल में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की छात्रा साधना यादव और इंटरमीडिएट में देवकी नंदन इंटर कॉलेज खमरिया की सोनम मौर्य ने जिला टॉप किया है। दोनों टॉपरों को प्रदेश में आठवीं रैंक मिली है। हाईस्कूल के टापटेन में 31 जबकि इंटर में 11 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिले में हाईस्कूल में 78.36 और इंटर में 82. फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सोमवार को ही रिजल्ट जारी होने की घोषणा कर दी गई थी। जिसको लेकर मंगलवार को सुबह से ही छात्र-छात्राओं की उत्सुकता बढ़ी रही। दोपहर डेढ़ बजे जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ विद्यार्थी मोबाइल, साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने में जुट गए। हाईस्कूल में भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर की छात्रा साधना यादव ने 96.83 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया। वहीं इंटरमीडिएट में देवकी नंदन इंटर कॉलेज खमरिया की सोनम मौर्य 96 फीसदी अंकों के साथ टॉप पर रहीं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। दोपहर एक बजे से ही विद्यार्थी मोबाइल में वेबसाइट पर नजरें टिकाए रहे। अपराह्न दो बजे जैसे ही हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हुआ। परिणाम देखने के लिए सभी रोल नंबर डालने लगे। जो अच्छे नंबर से उत्तीर्ण हुआ, वह खुशी से झूम उठा, जबकि जिनके नंबर उम्मीद के हिसाब से कम मिले, वह मायूस दिखे। मोबाइल में रिजल्ट देखने के बाद साइबर कैफे पर विद्यार्थी प्रिंट निकलवाने पहुंच गए। इससे साइबर कैफे में काफी भीड़ जुटी रही। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
जिले में 10वीं में साधना यादव ने 96.83 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया। इसके अलावा 96.33 फीसदी अंकों साथ निर्मला देवी इंटर कॉलेज कौलापुर के छात्र नितेश गुप्ता और श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज की आभा मौर्य संयुक्त रूप से द्वितीय, 96 फीसदी अंकों संग निर्मला देवी इंटर कॉलेज के धनंजय कुमार बिंद तृतीय, 95.83 फीसदी अंकों संग कोनिया की साक्षी पांडेय, कनकपुर अभोली की कोमल संयुक्त रूप से चतुर्थ, 95.67 फीसदी अंक संग मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर की प्रिया पांडेय, नारायण इंटर कॉलेज महमदपुर सेमराध के अश्वनी कुमार यादव संयुक्त रूप से पांचवें, 95.50 फीसदी अंक पाकर श्री इंद्र बहादुर नेशनल इंटर कॉलेज के शिवम कुमार यादव, राजकीय हाईस्कूल चकलाला की रेशमा बिंद छठवीं, 95.33 अंकों संग इंटर कॉलेज दवनपुर के रितेश कुमार, बृजभूषण शरण सिंह इंटर कॉलेज सेमराध की अक्षिता गुप्ता, इंद्रावती बिंद इंटर कॉलेज के किशन कुमार, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज वहिदा के प्रीती विश्वकर्मा, श्रीराम गर्ल्स इंटर कॉलेज छतमी की खुशी मिश्रा, पूरेगुलाम के सूरज यादव संयुक्त रूप से सातवें स्थान, 95.17 फीसदी अंकों संग स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज चौरी के निशांत, बृजभूषण इंटर कॉलेज सेमराध के निशांत, कर्मा देवी बनवारी लाल इंटर कॉलेज की मानशी यादव संयुक्त रूप से आठवें, 95 फीसदी अंकों संग एपीएस बालिका इंटर कॉलेज बनवारीपुर श्रेया मोदनवाल और दवनपुर के विशाल मिश्रा, प्रेमा देवी इंटर कॉलेज वहिदा की संध्या, सरस्वती शिक्ष निकेतन के शिवम यादव, पूरे गुलाम गोपीगंज के निखिल गुप्ता ने संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया। 94.83 फीसदी अंक पाकर परसीपुर इंटर कॉलेज की रूहा यादव, सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के अभिषेक यादव, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज की मुस्कान गुप्ता काशी कृषक इंटर कॉलेज चंद्रेश प्रजापति, दवनपुर की पायल यादव, क्रांति बालिका इंटर कॉलेज की श्रेया और सरस्वती शिक्षा निकेतन असईपुर के रविंद्र यादव संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
ये हैँ 12वीं के टॉपटेन होनहार 12वीं में जिले में सोनम मौर्य ने 96 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। इसके अलावा 95.40 फीसदी अंक पाकर एसीएम इंटर कॉलेज पिलखुना के ओम पांडेय द्वितीय, 95.20 प्रतिशत अंक संग एसएमपी दूबे इंटर कॉलेज मानिकपुर के नेहा मौर्य तृतीय, 95 फीसदी अंकों संग पिलखुना की अंजली यादव चतुर्थ, 94.40 फीसदी अंकों संग सेवा सदन इंटर कॉलेज मोढ़ के राजकुंवर सिंह पांचवें, 93.80 फीसदी अंकों संग शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया के अनुराग मिश्रा और एसएमपी दूबे इंटर कॉलेज मानिकपुर के खुशी तिवारी संयुक्त रूप से छठवें, 93.60 फीसदी अंकों संग मिठाई लाल दूबे इंटर कॉलेज कंसापुर महाराजंग की प्राची मिश्रा सातवें, 93.40 फीसदी अंकों संग सरस्वती शिक्षा निकेतन असईपुर के आशुतोष मौर्य आठवें, 93.20 फीसदी अंकों संग इंदर प्रसाद इंटर कॉलेज अकेलवा अभिषेक यादव नौवें और 93 फीसदी अंक लाकर चंद्रिका प्रसाद इंटर कॉलेज खानापुर की अंकिता तिवारी ने 10वीं रैंक हासिल की।