फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RS One lakh reward on absconding son of former MLA Vijay Mishra who is accused of gang rape

Bhadohi News: पूर्व विधायक विजय मिश्र के फरार बेटे पर अब एक लाख का इनाम, सामूहिक दुष्कर्म का है आरोपी

Fri, 22 Jul 2022 01:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

वाराणसी की एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विजय मिश्र के फरार बेटे विष्णु मिश्र पर घोषित इनाम राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

विज्ञापन
RS One lakh reward on absconding son of former MLA Vijay Mishra who is accused of gang rape
विधायक विजय मिश्र, बेटा विष्णु मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। वाराणसी की गायिका से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी विजय मिश्र के फरार बेटे विष्णु मिश्र पर घोषित इनाम राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है। विष्णु  लंबे समय से फरार है। अब उसके बारे में जानकारी देने वाले, उसका पता बताने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


वाराणसी की एक युवती ने वर्ष 2020 में ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र, उनके कारोबारी पुत्र विष्णु मिश्र व पौत्र विकास मिश्र पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी मामले में पुलिस ने जब सख्ती की तो तत्कालीन विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर से वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बाद में विकास को भी गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन विष्णु मिश्र की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उसके बाद से ही पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कुछ माह पहले विष्णु मिश्र के एक करीबी को गोपीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विष्णु भी साथ में हैं, लेकिन बाद में पता चला कि वह फरार हो गया। ऐसे में विष्णु मिश्र पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बाद में उसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया। उसकी गिरफ्तारी फिर भी नहीं होने से इनाम की राशि बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इनाम की राशि बढ़ाकर अब एक लाख रुपये कर दी गई है। विष्णु का पता बताने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed