फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RPF jawan rescued woman in gyanpur railway station children jumped from moving train

UP : महिला को मौत के मुंह से खींच लाया RPF जवान, मां को गिरता देख चलती ट्रेन से कूद पड़े बच्चे; जानें पूरी बात

Sun, 16 Feb 2025 01:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 01:01 PM IST
सार

ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन पर इस बहादुरी को देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ जवान जनार्दन सिंह यादव की जमकर सराहना की। मामूली रूप से घायल सीमा शर्मा और उनके परिवार ने जवान का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
RPF jawan rescued woman in gyanpur railway station children jumped from moving train
महिला को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के पलट प्रवाह के बीच रविवार को ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। जब चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला और उसके बच्चे गिर पड़े। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कर्मी ने बहादुरी दिखाते हुए न केवल महिला को बचाया, बल्कि खुद की जान की परवाह किए बिना उसे बचा लिया।

विज्ञापन




घटना दोपहर करीब 11 बजे की है। जब प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम तिराय पोस्ट शाहीपुर निवासी सीमा शर्मा (38) अपनी पुत्री खुशबू (16) और पुत्र धीरज के साथ नई दिल्ली से शिवगंगा एक्सप्रेस में सफर कर रही थीं।
विज्ञापन


उनके पास वेटिंग टिकट था, और ट्रेन की रिजर्वेशन बोगी में भारी भीड़ थी। ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:50 बजे के बजाय विलंब से दोपहर 11 बजे ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंची। ट्रेन के रुकने के दौरान भीड़ के कारण तीनों यात्री समय रहते दरवाजे तक नहीं पहुंच सके। जब वे बाहर निकलने लगे, तब तक ट्रेन चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा शर्मा चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगीं, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल जनार्दन सिंह यादव की नजर उन पर पड़ी। बिना समय गंवाए, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला को बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने महिला को ट्रेन से गिरते समय पकड़ लिया। इसी बीच दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर गए। 


घटना में दोनों प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े, इससे दोनों को हल्की चोटें आईं। इसी बीच, मां को गिरता देख धीरज और खुशबू भी ट्रेन के दरवाजे से कूद पड़े, जिससे वे भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने तुरंत परिजनों को सूचना दी और तीनों यात्रियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed