फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roared teacher for promotion

पदोन्नति के लिए गरजे शिक्षक

Thu, 18 Dec 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Thu, 18 Dec 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roared teacher for promotion
 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन


पदोन्नति में विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए प्रमोशन कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने विभाग को 24    दिसंबर तक प्रमोशन कराने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन



संगठन के जिला संयोजक धीरज सिंह ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में पदोन्नति का लाभ शिक्षकों को मिल चुका है लेकिन भदोही में प्रक्रिया विभागीय उदासीनता के चलते धीमी गति से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्या का अविलंब निदान नहीं हुआ तो वह स्कूलों में तालाबंदी करने को विवश होंगे।


तदर्थ समिति के सदस्य इंद्रमणि वर्मा ने कहा कि शिक्षकों से गुणवत की उम्मीद की जाती है लेकिन उनकी पीड़ा का निदान नहीं होता।

इसी तरह संतोष शुक्ला, विनय मिश्रा, रत्नेश पांडेय, देवेंद्र मणि, हीरोमणि यादव, योगिता हेमकर, बीएल पाल, शशिकिरण मिश्रा, शिवधर पांडेय, जितेंद्र गौतम, रणधीर दूबे, मनोज सिंह ने भी धरने को संबोधित किया।


अपराह्न तीन बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों का ज्ञापन लिया और 20 दिसंबर तक काउंसलिंग कराकर प्रमोशन जल्द कराने की बात कही। इसके      बाद शिक्षकों ने धरना          समाप्त  किया।


बीएसए ने पदोन्नति में शामिल शिक्षकों को 18 दिसंबर से बीआरसी पर जाकर सूची   को दुरूस्त करने को कहा।
धरने का संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया।

 इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, रमेश, वंशीचंद्र, विपिन, अखिलेश, शीतला तिवारी, रमेश, श्याम मोहन, आशीष सिंह सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed