फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Road accidents in bhadohi

सड़क हादसे में अज्ञात समेत दो की मौत

Thu, 30 Jan 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Road accidents in bhadohi
ऊंज/गोपीगंज। ऊंज थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनाओं में संलिप्त वाहनों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहली घटना वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर पश्चिमी सीमा ऊंज के समीप लगभग चार बजे भोर में हुई। राजमार्ग पर टहल रहे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक को चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामदरश ने शव को कब्जे में लेकर काफी देर तक शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। अंतत: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुीदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना नहर पुल वहिदानगर के पास हुई, जहां विश्वनाथपुर निवासी आनंद कुमार तिवारी (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आनंद बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था उसी समय विपरीत दिशा आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जब तक लोग उसे अस्पताल ले जाते, तब तक दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी परिजनों को लगने पर कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक से टकराया ट्रेलर, गड्ढे में घुसी स्कार्पियो
मोढ़। ऊंज थानाक्षेत्र के राजमार्ग पर सूफीनगर और मोढ़ चौकी के नेवादा पुलिया के पास बृहस्पतिवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब खड़े ट्रक में ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी और तेज गति से जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में घुस गई। बताते हैं कि राजमार्ग स्थित कार्तिकेय ढाबा के पास सुबह में ट्रक संख्या आरजे 45-सी 7688 को खड़ा कर चालक शंकरलाल उसी पर चाय पी रहा था। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रेलर संख्या आरजे 02-जीबी 0751 के चालक आरिफ मोहम्मद ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों पर लदे सामान बिखर गए और ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक ने ट्रेलर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर क्षति पूर्ति की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed