{"_id":"683a05bc6de0867e8003d00c","slug":"resolve-pending-investigations-and-take-strict-action-against-criminals-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-126813-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लंबित विवेचना का करें निस्तारण अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लंबित विवेचना का करें निस्तारण अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
सुरियावां। पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने शुक्रवार को वार्षिक निरीक्षण के लिए जिले में पहुंचे। सरपतहां स्थित पुलिस कार्यालय का जायजा लिया। अभिलेखों के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। सफाई पर जोर दिया।
उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने और अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं जैसे पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, आइजीआरएस, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, डीसीआरबी आदि का निरीक्षण किया गया। शाखाओं में नियुक्त सभी पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया और शाखा प्रभारियों को समस्त पत्रावली व अभिलेखों का सही ढंग से रख रखाव करने के निर्देश दिए। डीसीआरबी शाखा को अभियान चलाकर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने और क्राइम ब्रांच को लंबित विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने की बात कही। आईजीआरएस संदर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर जोर दिया। संवाद