फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Resolution Day: 25 petitions were received across nine police stations, with the highest number, 12, in Gyanpur.

समाधान दिवस : नौ थानों में 25 प्रार्थना पत्र आए, सबसे ज्यादा ज्ञानपुर में 12

Tue, 30 Dec 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Resolution Day: 25 petitions were received across nine police stations, with the highest number, 12, in Gyanpur.
ज्ञानपुर। जिले के सभी थानों में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में नौ थानों में 25 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 21 मामले राजस्व के रहे। चार का निस्तारण किया गया। ज्ञानपुर कोतवाली में 12 प्रार्थना पत्र आए। इसमें चार का निस्तारण किया गया। डीएम शैलेष कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कोइरौना थाने पर पहुंचकर फरियाद सुनी। डीएम ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि दूर दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुनी जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जमीन से जुड़े सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की टीमों को संयुक्त रूप से मौके पर जाने के निर्देश दिए। ज्ञानपुर कोतवाली में तहसीलदार अजय सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत राय ने बताया कि 12 प्रार्थना पत्र आए। इसमें चार निस्तारित किए गए। चौरी थाने में राजस्व के दो मामले आए। उसका निस्तारण नहीं हो सका। दुर्गागंज, ऊंज में एक भी मामले नहीं पहुंचे। इसमें 21 राजस्व और चार पुलिस विभाग से जुड़े रहे। राजस्व के दो और पुलिस के छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed