फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Research student slit her throat in BHU teacher's residence

Bhadohi News: बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू बताने पर पैथोलॉजी संचालक पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Oct 2023 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Research student slit her throat in BHU teacher's residence
जिले में तेजी से बढ़ते डेंगू मरीजों के बीच कई निजी पैथोलॉजी सेंटर बिना एलाइजा टेस्ट के ही पीड़ितों को डेंगू बता कर उपचार के नाम पर धन उगाही कर रहे हैं। पीड़ितों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी संचालकों को चेतावनी दी गई है। बिना एलाइजा टेस्ट के किसी भी व्यक्ति को डेंगू पॉजिटिव बताने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग के मुताबिक जिले में 60 निजी पैथोलॉजी सेंटर संचालित है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। विभाग के इंतजाम डेंगू को नियंत्रित करने में नाकाम है। इस बीच कई निजी पैथोलॉजी सेंटर बिना एलाइजा टेस्ट के ही मरीजों को डेंगू पॉजिटिव घोषित कर दे रहे हैं। उपचार के नाम पर उनसे धन उगाही की जा रही है। ऐसी शिकायत पीड़ितों ने विभाग से की है। जिले के ज्ञानपुर, भदोही, दुर्गागंज, गोपीगंज, मोढ, सुरियावां, चौरी, औराई, जंगीगंज, ऊंज, माधाेसिंह सहित विभिन्न स्थानों पर 60 निजी पैथोलाजी सेंटर संचालकों को विभाग ने चेतावनी दी है कि बिना किसी व्यक्ति को एलाइजा टेस्ट के डेंगू बताना अपराध है। दोबारा शिकायत मिलने पर संबंधित सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में अधिक भीड़ के कारण अस्पताल पहुंचते हैं लोग
ज्ञानपुर। इन दिनों मौसम तेजी से बदला है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग मौसमी बीमारियों के चपेट में आ गए हैँ। सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर से पीड़ित सरकारी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में भीड़ के बीच तमाम लोग निजी पैथोलॉजी सेंटरों में जांच करा रहे हैं। जहां उन्हें बिना एलाइजा टेस्ट के ही डेंगू बता दिया जा रहा है। उपचार के नाम पर मोटा पैसा वसूला जा रहा है। चिकित्सकों का साफ कहना है कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू के लक्षण नहीं हैं। बुखार में भी मरीज के प्लेटलेट्स कम होते हैं। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि लगातार मरीजों को भ्रमित करने की शिकायतें मिल रही थी। स्वास्थ्य विभाग ने निजी पैथोलॉजी संचालकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। पत्र में बिना एलाइजा टेस्ट के डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव बताने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed