फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief reached to the needy

जरूरतमंदों तक पहुंचा राशन तो मिली राहत

Mon, 20 Apr 2020 04:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Relief reached to the needy
गोपीगंज के पूरे विश्वनाथपुर में राशन लेतीं गरीब महिलाएं। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के 27वें दिन सोमवार को भी सामाजिक संगठन, प्रशासन की ओर से गरीबों को अन्नदान किया गया। चार से पांच दिनों का राशन और लंच पैकेट का वितरण किया गया। जिससे गरीबों के मुरझाए चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

भदोही विकास खंड के पिपरिस गांव में धीरेंद्र ग्रुप ऑफ कंपनी की ओर से सौ गरीबों को चिह्नित कर राशन वितरित किया गया। इस मौके पर लालजी राय, श्यामजी, विशंभर आदि मौजूद रहे। अभोली ब्लॉक के हरिकरनपुर गांव में सोमवार को समाजसेवी सुरेश दुबे, श्याम प्यारे विश्वकर्मा और नन्हे लाल गौतम ने संयुक्त रूप से सौ जरूरतमंद बनवासी परिवारों को पूड़ी, सब्जी और चावल का पैकेट वितरित किया। दुर्गागंज थाना प्रभारी खुर्शीद अंसारी ने अन्नदान करने पर सराहना की। इस मौके पर अमरनाथ दुबे, राहुल दुबे, प्रदीप दुबे आदि रहे।
विज्ञापन

सुरियावां थाने में खुले पलिस-पब्लिक अन्नपूर्णा बैंक से 50 से अधिक लोगों को राशन दिया गया । थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और समाजसेवी विनय चौरसिया ने कहा कि लॉकडाउन तक वह जरूरतमंदों की सहायता करते रहेंगे। ऊंज: राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अंबरीष तिवारी की अध्यक्षता में ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने विश्वनाथपुर गांव में राशन का वितरण कराया। राशन वितरण में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया। इस मौके पर विकास दूबे, विपिन तिवारी, पवन, अरविंद मिश्रा, धनंजय दीक्षित, धनेश तिवारी, रत्नेश तिवारी, महेश तिवारी, अवनीश तिवारी, शुभम दुबे, विमल पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के 27वें दिन लगातार प्राथमिक विद्यालय काली मोहाल में पालिकाध्यक्ष प्रह्लाद दास गुप्ता की ओर से लंच पैकेट वितरित किया गया। सभासद मोहित उमर वैश्य, मटरु यादव, शिवशंकर, संतोष मोदनवाल, दिलीप, रविप्रकाश पांडेय, जागेश्वर आदि रहे। श्री हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर गोपीगंज में असहाय राहगीर, वनवासी लोगों को लंच पैकेट दिया गया। इस मौके पर राहुल पाठक, राजकुमार गुप्ता, भरत बरनवाल, मनोज जायसवाल, संजय साहू आदि रहे।

गरीब बस्तियों में मास्क का वितरण
ज्ञानपुर। छात्रनेता अखिलेश प्रकाश पाल ने सोमवार को प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अर्बन बैंक में पैसा निकालने आई महिलाओं को मास्क का वितरण किया। उसके बाद वह पिपरिस गांव की दलित बस्ती में 150 मास्क को बांटा। इसके पूर्व वह पिपरिस गांव की दलित बस्ती में कुछ लोगों को गोद लेकर लॉकडाउन तक राशन उपलव्ब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed