फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief from single window system in elections

चुनाव में एकल खिड़की व्यवस्था दिलाएगी राहत

Thu, 03 Feb 2022 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:03 PM IST
विज्ञापन
Relief from single window system in elections
विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने एकल खिड़की की व्यवस्था की है। कलेक्ट्रेट में एक ही जगह सारे कार्यों का निपटारा किया जाएगा। पार्टी और प्रत्याशियों को आम सभाओं, रैलियों, जुलूसों, लाउडस्पीकर और चुनाव प्रचार के दौरान वाहन के प्रयोग आदि की स्वीकृति एक ही स्थान से मिलेगी। यहीं से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी जारी होंगे।
विज्ञापन

चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को कई विभागों से अनापत्ति सहित कई जरूरी प्रमाणपत्रों की जरूरत होती है। इसके लिए वह कई कार्यालयों का चक्कर काटते हैं। कुछ लोगों के प्रमाणपत्र बन जाते हैं जबकि कुछ मायूस हो जाते हैं। उम्मीदवारों और दलों के लोगों को अधिक दौड़ न करनी पड़े इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने सिंगल विंडो सेल यानि एकल खिड़की व्यवस्था को प्रभावी किया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए तीनों एसडीएम, तीनों सीओ संग बिजली, लोक निर्माण, परिवहन, अग्निशमन सहित कुल सात विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक दल के सदस्य, अभ्यर्थी एकल खिड़की व्यवस्था के प्रभारी को आवेदन न्यूनतम 48 घंटे पूर्व उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद सत्यापन पूर्ण कर विभागीय स्तर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। सभा आयोजन के लिए राजनीतिक दल या अभ्यर्थी को आवेदन में अंकित करना होगा कि सभा में प्रचार करने के लिए कितने लोग आएंगे, कितनी भीड़ होगी, सभा की अवधि क्या होगी। सभा स्थल का खाता, खसरा, सरकारी, निजी भूमि, अन्य विभाग का शांतिपूर्ण दखल कब्जा होने एवं प्रस्तावित स्थल पर उक्त तिथि को किसी अन्य सभा हेतु इस कार्यालय से पूर्व में अनापत्ति नहीं दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed