फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ratnagiri Express reached Bhadohi by 15 hours late

15 घंटे देरी से भदोही पहुंची रत्नागिरी एक्सप्रेस

Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Ratnagiri Express reached Bhadohi by 15 hours late
भदोही। लोकमान्य तिलक से चल कर भदोही होते हुए मडुआडीह जाने वाले रत्नागिरी एक्सप्रेस मंगलवार को लगभग 15 घंटे देरी से भदोही स्टेशन पहुंची। जिस ट्रेन को कुल 24 घंटे में भदोही पहुंचना चाहिए था उस ट्रेन ने लगभग 39 घंटे में यात्रा पूरीकी। भदोही स्टेशन पनर ट्रेन से उतरे यात्रियों में झुंझलाहट साफ दिखी। लोगों ने कहा कि इस पर रेल प्रशासन को गौर करना चाहिए।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि ट्रेन सुबह 5.20 बजे लोकमान्य तिलट से चली थी। इटारसी तक ट्रेन अपने स्वाभावित गति से पहुंची। यहां रात्रि लगभग 12 बजे पहुंची और प्रात: 2.30 बजे तक खड़ी रही। वहां से जब रवाना हुई तो 9.20 घंटे लेट हो चुकी थी। इसके बाद कटनी पहुंचते पहुंचते 13 घंटे विलंब हो चुका था। ट्रेन रात लगभग 9 बजे भदोही पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। यात्री अमजद अंसारी ने बताया कि इटारसी में घंटो ट्रेन को रोक के रखने के बाद डायवर्ट कर चलाया गया। ऐसा क्यों किया गया इस बारे में लोगों को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed