फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rain caused havoc, dozens of houses fell

बारिश ने मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे

Thu, 24 Sep 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Rain caused havoc, dozens of houses fell
रामनगर गांव में बारिश से गिरा सुखदेई पाल का कच्चा मकान। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार को अतिवृष्टि में तब्दील हो गया। गुजरे 36 घंटों के दौरान 60 मिमी. बारिश ने किसानों से लेकर गरीबों तक जमकर कहर बरपाया। खेतों में फसलें बर्बाद हो गईं और दर्जनों कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। इससे कई गरीब परिवार बेघर हो गए। सड़कें बारिश के पानी से मानों झील बन गईं। पिछले दो दिन के दौरान जिले में 87 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बुधवार की रात इंद्रदेव कालीन नगरी पर खूब मेहरबान हुए। देर शाम तक जारी बारिश का सिलसिला देर रात कुछ देर के लिए थमने के बाद फिर शुरू हो गया। यह सुबह तक चलता रहा। बृहस्पतिवार को दिन में भी जिले के विभिन्न इलाकों में बरसात हुई। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल के मुताबिक बुधवार दिन में चार और रात से लेकर बृहस्पतिवार शाम तक 60 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सितंबर माह की सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा है। इससे पूर्व इस माह किसी दिन इतनी बारिश नहीं हुई। अतिवृष्टि के कारण निचले इलाकों में भारी जलभराव हो गया। ताल क्षेत्र के धान के खेतों में तीन से चार फीट तक पानी लग गया। गांव की सड़कें कीचड़ से सन गईं, जबकि नगरीय इलाकों में जगह-जगह सड़कें बारिश के पानी से तालाब बनी नजर आईं। तमाम किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई।
विज्ञापन

अभोली, सुरियावां के अलावा ज्ञानपुर और भदोही ब्लॉकों में भी फसल को नुकसान पहुंचा। अभोली ब्लॉक के मिश्राइनपुर गांव में खेत में धान की गिरी फसल को उठाने की जुगत में लगे किसान राम अवतार बिंद ने कहा कि मेहनत पर पानी फिर गया। पौधे उठेंगे नहीं तो ठीक से दाने नहीं पड़ेंगे। दूसरी ओर बारिश ने कच्चे मकान वाले गरीबों पर भी कहर बरपाया। कई मकान गिर गए। ज्ञानपुर नगर से लगे भिदिउरा गांव निवासी कड़ेदीन दुबे, कैलाश दुबे का कच्चा मकान गिर गया। इससे गृहस्थी के सामान दबकर नष्ट हो गए। दुर्गागंज क्षेत्र के रामनगर गांव में सुखदेई पत्नी स्व. खरभान पाल का कच्चा मकान गिर गया। इसमें राशन और गृहस्थी के सामान दब गए। विधवा महिला बहू और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ बेघर हो गई। मकान गिरने के दौरान परिवार मकान में सो रहा था, जो बाल-बाल बचा। इसी तरह कई अन्य कच्चे मकान गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ की डालियां गिरने से सड़क यातायात और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की ओर बढ़ रहा चक्रवाती प्रभाव
ज्ञानपुर। तीन दिन तक भदोही समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में तेवर दिखाने के बाद साइक्लोनिक सर्कुलेशन बिहार की ओर मुड़ गया है। इससे माना जा रहा है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर अब धीरे-धीरे कम हो जाएगा। केवीके बेजवां के कृषि मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि शुक्रवार तक बारिश का असर मामूली हो जाएगा। फिलहाल दबाव क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश के हिस्सों में बना है, जो धीरे-धीरे बिहार की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed