फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rabiul-Topper's moon, Eid-e Milad on 10th

रबीउल अव्वल का चांद दिखा

Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rabiul-Topper's moon, Eid-e Milad on 10th
भदोही। ईद-ए मिलाद जिसे मिलाद-उन-नबी भी कहते हैं इस वर्ष 10 नवंबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्ल. के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को होता है। मंगलवार को रबी-उल अव्वल चांद नजर आने के बाद मुस्लिम बहुल मोहल्लों में खुशी की लहर दौड़ गई। मर्यादपट्टी मदरसा शमसिया तेगिया के प्रिंसिपल मौ.फैसल अशर्फी ने कहा कि हर मुसलमान को हजरत की सुन्नतों पर अमल करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि हजरत मोहम्मद सल्ल. का जन्म मक्का शहर में 571 ईसवी को हुआ था। इसी याद में ईद मिलाद उन्नबी पर्व मनाया जाता है। हजरत मुहम्मद सल्ल. हमारे आखिरी नबी हैं। कहा कि उनका जन्मदिन हम सबके दिलों में ऊंचा मुकाम रखता है। उनके जन्मदिन मनाने के लिए मिलाद की महफिल, कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी, नात ख्वानी आदि पहली रबी-उल अव्वल से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि उनका जन्मदिन मनाने के साथ साथ हर मुसलमान को चाहिए कि उनकी जीवनी पढ़े और उनकी सुन्नतों पर अमल करे। हजरत मोहम्मद सल्ल. ने गरीबों, दीन दुखियों से लिए जीवन जिया। अब हमारी बारी है कि अब उनके बताए रास्ते पर चलें। हजरत मोहम्मद सल्ल. की सच्ची घटना का जिक्र करते हुए मौलाना ने बताया कि रास्ते से गुजरते हर रोज एक महिला हजरत पर कूड़ा फेंकती थी। एक दिन बिमारी के चलते वह महिला उन पर कूड़ा नहीं फेंक सकी तो हजरत को बड़ा अचरज हुआ। और वे उस महिला की खैरियत लेने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed