फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Pulses cultivating crop losses Dig break Mnug farmer in the village Riyapur

दलहनी फसल उगाकर नुकसान की भरपाई

Thu, 28 May 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 28 May 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Pulses cultivating crop losses Dig break Mnug farmer in the village Riyapur
 इलाके के रइयापुर गांव निवासी किसान  पं. श्यामधर मिश्र प्राकृतिक आपदा के बाद हुए नुकसान के बाद दोबारा उम्दा खेती कर किसानों के लिए नजीर बन गए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों आए हुदहुद तूफान के असर के चलते गेहूं और चने की फसल नष्ट हो गई थी। ऐसे में उनका बुवाई पर किया गया हजारों रुपये खर्च बेकार चला गया। लेकिन, उन्होंने सूझबूझ का परिचय दिया और नुकसान की  भरपाई के लिए उसी जमीन पर एक पखवारे बाद ही दलहनी फसल मूंग की बुवाई कर दी।  इससे उन्हें दो माह बाद ही रिटर्न मिलने लगा। फसल तैयार होने पर उसमें से  दो बार फली की तोड़ाई कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब तीसरी बार की तैयारी में हैं। धान  की खेती से पूर्व ही वे एक बार मूंग से तीन बार पैदावार का फायदा ले लेंगे।  दूसरी बार फली की तोड़ाई करने पहुंचे श्री मिश्र ने बताया कि खेती बारी  उनके खून में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इसे पूरे मन से करते हैं। कहा कि फरवरी में आए  तूफान के दौरान नुकसान से परेशान हो गए थे। कृषि से जुड़े़ कुछ साथियों की  सलाह पर उन्होंने मूंग की खेती की। इसके बाद इसका उन्हें लाभ भी मिल रहा  है, जितने का नुकसान हुआ था।


वह पूरा हो चुका है, अब जो मिलेगा वह मुनाफा  ही होगा। किसान श्री मिश्र ने अन्य लोगों को भी इसी तरह की खेती करने का  सुझाव दिया है, जिससे मेहनत पर पानी फिरने न पाए और उसका लाभ भी मिले।
है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed