फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protocol broken in the markets on the second day of the closure

बंदी के दूसरे दिन बाजारों में टूटा प्रोटोकाल

Sun, 06 Jun 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Protocol broken in the markets on the second day of the closure
गोपीगंज के मिर्जापुर रोड बिना मास्क के फल बेचते ठेला दुकानदार। संवाद - फोटो : BHADOHI
साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन रविवार को बाजारों में कोरोना प्रोटोकाल तार-तार होते दिखा। सड़कों पर आम दिनों की तरह ही चहलकदमी दिखाईं दी। धारा 144 प्रभावी होने के बाद भी कई स्थानों पर लोगों की भीड़ दिखी। तिराहे-चौराहे से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी पुलिस नहीं दिखी। अधिकतर लोग बिना मॉस्क घूमते रहे। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। दुकानों का आधा शटर खोलकर दुकानदारी होती रही। जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सरकार की ओर लगाए गए कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई है, लेकिन शनिवार और रविवार को बंदी जारी है। बंदी के पहले दिन कुछ हद तक स्थिति ठीक रही, लेकिन रविवार को बाजारों में कोरोना गाइडलाइन को नजरअंदाज किया गया। रविवार को सड़कों पर सवारी और व्यक्तिगत वाहन सुबह से शाम तक दौड़ते रहे । कई जगह आधा शटर खोलकर दुकानदारों ने बिक्री की। ज्यादातर लोग मॉस्क नहीं लगाए थे। वहीं टेपों ऑटों चालक मानक से ज्यादा सवारियां लाते और ले जाते रहे। इस लापरवाही से संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है। ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, शीतल पाल तिराहा, पुरानी बाजार, शहीद पार्क, राजा पार्क, गोपीगंज के खरहट्टी मोहाल, सदर मोहाल, जंगीगंज, चौरी, सुरियावां, मोढ़, गड़ेरियापुर, पाली सहित अन्य छोटे और बड़े बाजारों में कमोबेश एक जैसी स्थिति दिखी। चिकित्सकों ने संक्रमण को पूरी तरह से मात देने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed