फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Protest held for the release of the state president.

Bhadohi News: प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 01 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Protest held for the release of the state president.
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस के लोग। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लेने के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों की आवाज दबाई जा रही है। इस मसले पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। यदि प्रदेश अध्यक्ष को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर दयाशंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार लोकतांत्रिक परंपराओं का लगातार उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हिरासत में लेकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि वह विपक्ष से भयभीत है। किसी भी प्रकार के दमन के आगे झुकने वाली नहीं है। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन

अजय राय की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। सरकार विपक्ष को दबाने का चाहे जितना प्रयास कर ले, कांग्रेस जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश चंद्र मिश्र, प्रेम बिहारी उपाध्याय, दिलीप मिश्र, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुरेश गौतम, सुरेश चौहान, अवधेश आदि माैजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed