फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property worth four lakh of former MLA's associates seized

Bhadohi News: पूर्व विधायक के करीबियों की चार लाख की संपत्ति जब्त

Sat, 07 Feb 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Property worth four lakh of former MLA's associates seized
ज्ञानपुर। सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र के करीबियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में करीबी एवं पूर्व प्रधान चंदन तिवारी और गोपालकृष्ण तिवारी की चार लाख छह हजार की संपत्ति जब्त किया। शासन स्तर से पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके गैंग के सदस्यों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। संगठित एवं पेशेवर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस करीबियों पर शिकंजा कस रही है। गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए तीन फरवरी को जिला मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार ने कुर्क का आदेश दिया। शुक्रवार को कोइरौना थाने की पुलिस ने पूर्व विधायक के करीबी एवं आनापुर के पूर्व प्रधान चंदन तिवारी की बुलेट और गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले के आयशर ट्रैक्टर को जब्त यया। बुलेट की कीमत 84 हजार 560 और ट्रैक्टर की तीन लाख 22 हजार 168 रूप्ये आंकी गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों 2015 से ही अपराध जगत में सक्रिय होकर आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपने नाम से वाहनों को क्रय किया था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अब तक 200 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है कुर्क
आगरा जेल में बंद ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्रा के परिजनों और करीबियों पर पुलिस का लगातार शिकंजा कसता चलता जा रहा है। पूर्व विधायक, बेटे, भतीजे और करीबियों की अब तक 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क या जब्त हो चुकी है। सामूहिक दुष्कर्म सहित सात दर्जन से अधिक मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक और उनके कुनबे पर शासन की नजर टेढ़ी बनी है। करीब पांच साल में 200 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। रिश्तेदारों की संपत्ति हड़पने के मामले में अगस्त 2020 में मध्यप्रदेश के आगर से गिरफ्तार पूर्व विधायक पर कुछ महीनों में ताबड़तोड़ दो दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज की गई थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पूर्व विधायक एवं करीबियों की 200 करोड़ की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed