फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Property Expo

प्रापर्टी एक्सपो में खरीदारों की रही भीड़

Tue, 29 Sep 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 29 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
Property Expo

विज्ञापन
 अमर उजाला के संयोजन में नगर के होटल अर्शलान में आयोजित दो दिवसीय प्रापर्टी एक्सपो-2015 का सोमवार की शाम समापन हो गया।

अपने आप में अनूठे कार्यक्रम को नगर के कालीन निर्यातकों, व्यापारियों और आम लोगों ने हाथों-हाथ लिया। दोनों दिन मिलाकर एक्सपो में लगभग 200 खरीदारों ने भागीदारी की।


लगभग 16 ऐसे खरीदार रहे, जिन्होंने अपने मनपसंद भूखंड अथवा घर के लिए पंजीकरण शुल्क भी दे दिए। इस पूरे कार्यक्रम की प्रस्तुति ने नगरवासियों का जहां मन मोह लिया, वहीं स्टाल लगाने वाले उत्तर भारत के अग्रनी प्रापर्टी डेवलपर्स ने भी माना कि भदोही में रियल इस्टेट का भविष्य उज्ज्वल है।
विज्ञापन


तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कामकाज का दिन था, लिहाजा एक्सपो में दोपहर 12 बजे तक इक्का-दुक्का लोगों की आमद होती रही। लंच के बाद लोगों के आने का जो सिलसिला शुरू हुआ तो वह शाम पांच बजे कर जारी रहा। डेवलपर्स की बात करें तो इस एक्सपो में ब्रोकर नहीं आए और सभी खरीदार गंभीर लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 देश की अग्रणी रियल इस्टेट कंपनी ओमैक्स के अधिकृत कंसल्टेंट इंटरलिंक के विशाल श्रीवास्तव ने कहा कि भदोही में रियल इस्टेट का भविष्य है। यहां के लोगों के पास धन तो है, लेकिन उन्हें सही गाइडेंस मिले तो यह बहुत बड़ा बाजार साबित होगा। उन्होंने कहा कि उनके स्टाल पर सभी जाने माने खरीदार पहुंचे। श्रीराज इंफ्रा हाउसिंग के अविनेश कुमार यादव ने कहा कि अमर उजाला प्रापर्टी एक्सपो में आकर पछतावा नहीं हुआ।

 उनके स्टाल पर लोगों की अच्छी आमद हुई और सभी निवेश करने अथवा आशियाना खरीदने को इच्छुक दिखे। तमाम लोगों ने हमारी साइटों की विजिट की इच्छा जताई।
अंबा कंस्ट्रक्शन के निदेशक मनु अग्रवाल ने कहा कि भदोही में काफी स्कोप है। यहां आकर यह पाया कि यदि लोगों को आवास अथवा भूखंड मनमाफिक मिल गया तो उसकी कोई भी कीमत दे सकते हैं।

 कहा कि भदोही में इस तरह का यह पहला आयोजन था। एल्डिको सिटी प्रा.लि. के वरिष्ठ प्रबंधक सिद्धार्थ सिन्हा ने कहा कि उनके यहां कम खरीदार आए लेकिन सभी वास्तविक खरीदार थे। खास बात यह रही ब्रोकर किस्म के लोगों से भेंट नहीं हुई जो अच्छी बात है। बताया कि उनकी कंपनी दो सौ योजनाएं पूरी कर चुकी है।

वसुंधरा ग्रुप के जनसंपर्क अधिकारी आलोक रस्तोगी ने बताया कि उनके यहां दो प्रापर्टी की बुकिंग धनराशि प्राप्त हो गई है। यह हमारे लिए अच्छी बात है। कहा एक्सपो का जो काम होता है वह इस एक्सपो ने कर दिया।


 आगे अवसरों को भुनाने का काम हम लोगों का है। दूसरे और अंतिम दिन एक्सपो में आने वाले  कुछ प्रमुख लोगों में रवि पाटोदिया, तनवीर हुसैन, हाजी अब्दुल सत्तार अंसारी, शास्वत पांडेय, आफताब अंसारी, शम्स आलम अंसारी, सुजीत जायसवाल, राशिद मलिक, मनीष श्रीवास्तव, सगीर एजाज, इम्तियाज अंसारी, आलोक रावत, अशफाक अंसारी, अखिलेश, इकबाल खां आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed