भदोही। नगर के गांधी मैदान स्थित श्री हरिगनाबीर डीह बाबा की बृहस्पतिवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम सात बजे रजपूरा से रवाना हुई शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे। शोभायात्रा रजपूरा चौराहा, औराई रोड, रेलवे ओवरब्रिज से होते हुए देर रात डीह बाबा के मंदिर पहुंचा। डीह बाबा का बीते कई वर्षों से श्रद्धालु शोभा यात्रा निकालते रहे हैं। बीते दो वर्ष से कोविड के चलते शोभायात्रा भी नहीं निकल सकी थी और बाबा का श्रृंगार व भंडारा भी नहीं हो सका था। इस वर्ष के कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था और शाम से ही शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लोग रजपूरा में मौजूद रहे। शोभायात्रा के लिए आकर्षक झांकी की सजावट की गई थी। जो शाम को बजे डीह बाबा मंदिर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान महिलाएं जहां मंगल गीत गाते हुए चल रही थी जबकि पुरुष डीह बाबा के जयकारे कर रहे थे। यात्रा रजपुरा से औराई रोड, रेलवे ओवरब्रिज, लिप्पन तिराहा होकर गांधी मैदान पहुंचा जहां डीह बाबा का मंदिर स्थित है। मंदिर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा की। इस दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर भक्त नाजते गाते रहे।शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रही। यात्रा में नगर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, सतीश गांधी, विनीत बरनवाल, सभासद संजय यादव, करुणा शंकर दूबे, सुभाष मौर्य आदि शामिल रहे।