{"_id":"6ab2df3c3b6068b56600d0e9","slug":"poor-progress-in-janani-suraksha-dm-reprimands-moic-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148988-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जननी सुरक्षा की प्रगति खराब, एमओआईसी को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जननी सुरक्षा की प्रगति खराब, एमओआईसी को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खराब इंडीकेटर्स पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की प्रगति खराब मिलने पर एमओआईसी से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीएम ने कहा कि जिले के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम ने एमओआईसी को फटकार लगाई। साथ ही जल्द प्रगति में सुधार की हिदायत दी। प्रगति में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए आशा एवं एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को प्रेरित करने तथा उन्हें सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव के जाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मातृ मृत्यु दर से संबंधित आंकड़ों को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंकड़ों में किसी प्रकार की विसंगति नहीं होनी चाहिए तथा वास्तविक स्थिति के आधार पर ही रिपोर्टिंग की जानी चाहिए। डीएम ने क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लैब स्लैब एवं बेसिन की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में व्यक्तिगत एवं टीम बेस्ड इंटेंसिवनेस बढ़ाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा एवं समीक्षा की गई है, उनकी कार्यवृत्ति एवं अनुपालन आख्या अगले दिन तक अनिवार्य रूप से उनके समक्ष प्रस्तुत की जानी चाहिए। बैठक में सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।