फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polls open door SP-BJP, Congress

घर-घर जाकर सपा- भाजपा की पोल खोलेगी कांग्रेस

Mon, 04 Jul 2016 01:16 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Mon, 04 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री और वाराणसी जोन प्रभारी प्रेम बिहारी उपाध्याय ने कहा कि 2017 चुनाव के मद्देनजर पदाधिकारी घर-घर जाकर सपा-भाजपा की पोल खोलेंगे। दोनों दलों के गठबंधन का खुलासा किया जाएगा। आरटीआई से अनजान लोगों को शिविर लगाकर अवगत कराया जाएगा। 
विज्ञापन

वह रविवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनता को सूचना का अधिकार जैसा हथियार दिया है लेकिन भ्रष्टाचार और गुंडाराज के चलते यह प्रभावी नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने जो ऐतिहासिक कार्य कर दिए हैं उसे करने में भाजपा को सैकड़ों साल लग जाएंगे। झूठे वायदों के दम पर सत्ता पर काबिज भाजपा को जनता 2017 में यूपी से बेदखल कर देगी। सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन विक्रम सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे अधिकारी आरटीआई के मामलों में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। संगठन के लोग ऐसे अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। इस मौके पर अश्वनी कुमार, अवधेश शुक्ला, सुरेश उपाध्याय, गुलजारी लाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed