फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Polio out rally aware

रैली निकालकर पोलियो के प्रति किया जागरूक

Sat, 20 Feb 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 20 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Polio out rally aware
 इस दौरान स्कूली बच्चों ने हाथ में पोलियोरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर नगर भ्रमण किया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे के आसपास पोलियो जागरुकता रैली ज्ञानपुर बीआरसी से निकली। रैली में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अलावा मदरसा अरबिया नजीबुल उलूम के बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन


बीआरसी से निकलकर तहसील और जिला अस्पताल होते हुए रैली ज्ञानपुर नगर का भ्रमण कर पशु अस्पताल पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान बच्चों ने पोलियोरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि 21 फरवरी को जिले के 637 बूथों पर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। इसके लिए जिले में इस बार दो लाख 93 हजार 115 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।


सीएमओ डॉ. डीके सोनकर ने स्कूली बच्चों से अपील की कि वे स्वयं के और पास पड़ोस के बच्चों को दवा पिलवाने का प्रयास करें।

 इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह, डॉ. आरके मौर्या, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक सिंह, अखिलेश कुमार, माजिद उल्ला खां, राम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed