फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Police empty hands on fifth day, questions arose

पांचवें दिन भी पुलिस के हाथ खाली, उठे सवाल

Fri, 08 May 2020 03:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Police empty hands on fifth day, questions arose
ज्ञानपुर। भदोही नगर के कजियाना मोहल्ले में कोरोना वारियर्स पर जानलेवा हमला के आरोपियों तक पुलिस के हाथ पांच दिन बाद भी नहीं पहुंच सके। इसको लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों में घिरती जा रही है। पुलिस-प्रशासन ने आधा दर्जन दुकानों पर भले ही कार्रवाई की हो, लेकिन अब भी कई दुकानें गुपचुप तरीके से अब भी मांस का कारोबार चल रहा हैं। कस्बा चौकी के एक सिपाही को हटा दिया गया, जबकि पूरी चौकी ही इस प्रकरण में संलिप्त रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से देश में लॉकडाउन है। चिकित्सक, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी लोगों की मदद कर रहे हैं, लेकिन भदोही में बीते रविवार की सुबह अवैध बूचड़खाना संचालित करने वाले भाजपा नेता जावेद कुरैशी और उसके समर्थकों ने सफाईकर्मियों पर हमला कर दिया। महीनों से चल रहे बूचड़खाने को भले ही प्रशासन ने अब बंद कराया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कोरोना वारियर्स पर हमला करने वालों पर मुख्यमंत्री ने रासुका लगाने का निर्देश दिया है लेकिन पुलिस-प्रशासन ने किसके दबाव में यह धारा नहीं लगाई यह भी समझ से परे है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो अब भी कुछ बूचड़खाने वहां चलते हैं। रजपुरा और हरियावं की नट बस्ती में मवेशियों को रोका जाता है। रात के अंधेरे में बूचड़खाने में मवेशी पहुंचाए जाते हैं। कस्बा चौकी के समीप ही महीनों से चल रहे अवैध बूचड़खानों को लेकर एक सिपाही को हटाया गया जबकि पूरी चौकी ही सवालों में रही है। मौन सहमति से पूरा कारोबार चल रहा था, क्योंकि यह पुलिस के लिए फायदेमंद रहता है। अब तक गिरफ्तारी न होने की चर्चा भी नगर के विभिन्न चट्टी-चौराहों पर होने लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की छिन सकती है सदस्यता
ज्ञानपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री जावेद कुरैशी के खिलाफ अब तक पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन अंदरखाने में चर्चा है कि उनकी सदस्यता खत्म हो सकती है। जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मोर्चा के जिलाध्यक्ष को तलब किया है। पार्टी की विचारधारा से अलग काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed