{"_id":"6726413e11f052d21300e398","slug":"police-action-property-worth-rs-2-crore-of-two-ganja-smugglers-including-gang-leader-seized-recommendation-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: पुलिस का एक्शन, गैंगलीडर समेत दो गांजा तस्करों की दो करोड़ की संपति जब्त, जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: पुलिस का एक्शन, गैंगलीडर समेत दो गांजा तस्करों की दो करोड़ की संपति जब्त, जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति
Sat, 02 Nov 2024 08:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:42 PM IST
सार
भदोही के ज्ञानपुर में अपराध पर खाकी एक्शन में दिखाई दी। गांजा तस्करी के गैंग लीडर सहित दो अन्य का मकान जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने नोटिस चस्पा किया और इसके साथ ही ऐलान भी किया। मकान की कीमत लगभग दो करोड़ आंकी गई है।
विज्ञापन
अपराध पर पुलिसिया कार्रवाई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
ज्ञानपुर में संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार नीति के तहत जिले की पुलिस ने शनिवार को गांजा तस्करी के गैंग लीडर एवं सक्रिय सदस्य के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत दयाराम डेहरिया निवासी तस्करों का निर्माणाधीन पक्का मकान जब्त कर लिया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ है। बताते चलें कि अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर पुलिस लगातार अभियान को धार दे रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टर अपराधियों के अवैध संपति जब्तीकरण की कार्रवाई के तहत शनिवार को गांजा तस्करी में लिप्त गैंगलीडर सर्वजीत उर्फ छोटेलाल बिंद, गैंग के सक्रिय सदस्य लल्लू कुमार बिंद निवासी दयाराम डेहरिया के खिलाफ कार्रवाई की। गांजा तस्करी जैसे समाज विरोधी आपराधिक कृत्यों के अर्जित अवैध धन से निर्माणाधीन पक्का मकान जब्त कर दिया। जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ है।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट विशाल सिंह की ओर से गैंगस्टर एक्ट में राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क करने के आदेश के तहत पुलिस ने जब्त किया। एसडीएम ज्ञानपुर अरूण गिरी और सीओ चमन सिंह चावड़ा ने पुलिस टीम के साथ जब्तीकरण की कार्रवाई किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्व में पुलिस टीम ने 110 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि कुछ तस्करों के खिलाफ जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन