फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Plant a tree in the memory of ancestors

Bhadohi News: पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा जरूर लगाएं

Tue, 27 Jun 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Plant a tree in the memory of ancestors
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी गौरांग राठी और सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने सोमवार को प्रभागीय वनाधिकारी नीरज आर्य के साथ जोरई स्थित नर्सरी और पौधरोपण स्थलों का निरीक्षण किया। बारिश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत पौधरोपण का निर्देश दिया। वहीं, जागरूकता अभियान चलाकर पौधरोपण को जन आंदोलन का रूप देने पर जोर दिया। कहा कि हर कोई अपने पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा जरूर लगाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एक ही दिन में रिकार्ड पौधरोपण करना है। 13 लाख, 19 हजार, 760 पौधे रोपने के लिए समय पर तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने गढ्ढों की खुदाई, पौधों की उलब्धता, जनसहभागिता, वृक्षारोपण संगोष्ठी आदि कराने को कहा। डीएफओ ने बताया कि सभी की सहभागिता से पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सभी नसकब अपने पूर्वजों की स्मृति में एक पौधा अवश्य लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed