फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   PHC will also be subjected to Corona vaccine

पीएचसी पर भी लगेगा कोरोना का टीका

Tue, 09 Mar 2021 07:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
PHC will also be subjected to Corona vaccine
ज्ञानपुर। कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में अब आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण होगा। सप्ताह में तीन दिन सीएचसी और पीएचसी पर टीका लगाया जाएगा। मंगलवार को सीएमओ ने प्रभारियों को पत्र भेजकर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर 16 जनवरी से जिले में वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मी, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया गया। तीसरे चरण में 45 से 60 वर्ष के गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति और 60 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। शासन की ओर से मार्च में 37 हजार बुजुर्ग और बीमार को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसको पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रो की संख्या बढ़ा दी है। अब महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, सामुयिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही, गोपीगंज, सुरियावां, डीघ, औराई के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिर्दबड़ागांव, डेरवा, महजूदा, जयरामपुर, लालानगर, कटारा, जंगीगंज, सेमराध में वैक्सीन लगाई जाएगी। जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर और एमबीएस भदोही में सोमवार से शनिवार जबकि सीएचसी, पीएचसी पर सोमवार, वृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पंजीकरण कराकर बुजुर्ग और बीमार वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान को सफल बनाने के लिए 10 से 24 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान पखवारा के तहत गांव-गांव लाभार्थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मिलकर कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed