फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District administration issues advisory on swine flu prevention

Bhadohi News: स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
District administration issues advisory on swine flu prevention
ज्ञानपुर। दिल्ली-एनसीआर सहित राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन अलर्ट है। जिसे लेकर जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की। कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाए। जहां चिकित्सकीय परामर्श पर दवाओं का सेवन करें। जिले में अभी एक भी मरीज स्वाइन फ्लू के नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों और पांच साल से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, हृदय रोग, श्वसन रोग एवं मधुमेह से पीड़ित व्यक्तियों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को संक्रमण के प्रति अधिक सतर्क रहें। कैंसर से पीड़ित अथवा कीमोथेरेपी ले रहे व्यक्तियों को भी सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर डॉक्टर के परामर्श पर दवाओं का सेवन मरीज करें। जिन व्यक्तियों में यह लक्षण दिखे वह पर्याप्त आराम करें और भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना चाहिए। खांसते या छींकते समय टिश्यू का उपयोग करें, उसके बाद डस्टबिन में डाल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed