फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrangements will be made for the accommodation of 300 importers and 200 exporters

Bhadohi News: 300 आयातक व 200 निर्यातकों के ठहरने का होगा इंतजाम

Sun, 30 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Arrangements will be made for the accommodation of 300 importers and 200 exporters
भदोही। आगामी चार अक्तूबर से भदोही में होने वाले 50वें अंतरराष्ट्रीय कालीन मेला की टिकट बुकिंग पूरी होने के बाद अब आयोजन समिति कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) आगे की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेले के लिए सीईपीसी ने तीन सौ से अधिक आयातक व दो सौ से अधिक निर्यातकों को ठहरने की व्यवस्था वाराणसी के होटलों में की है। इसके लिए होटल ताज व हिल्टन में 500 कमरे बुक कराए हैं।
विज्ञापन

सीईपीसी इस साल के कालीन मेले को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इस साल स्टॉलों का शुल्क भी काफी कम रखा गया था। वहीं आयातकों और निर्यातकों को बेहतर सुविधा मिले। इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सीईपीसी निर्यातकों को ठहराने के साथ एयरपोर्ट से होटल व होटल से भदोही स्थित मेला स्थल तक उन्हें लाने ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की है। मेले के लिए अब तक 67 देशों के 500 से अधिक आयातकों को आमंत्रित किया गया है। भदोही में पांचवीं बार आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। मेला कमेटी के लोग लगातार आनलाइन बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

इंडिया कारपेट एक्सपो के 50वें संस्करण की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बैठकों में लगातार इसे बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्यातकों व आयातकों को ठहरने व आने-जाने की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। - असलम महबूब, वाइस चेयरमैन, सीईपीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed