फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People will reject divisive forces even in 2022

2022 में भी विभाजनकारी ताकतों को नकारेगी जनता

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
People will reject divisive forces even in 2022
सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार की राजनीति करती है। समाजवादी पार्टी गुंडे, माफियाओं को लेकर टहल रही है। भाजपा के रहते माफिया जेल में हैं। इस सरकार ने देश और प्रदेश में विकास किया है। इसी विकास के दम पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे। विभाजनकारी ताकतों को सत्ता का सुख नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

वह शनिवार को गोपीगंज के एक लॉन में कार्यकर्ताओं से संवाद में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल, माधोसिंह में ओवरिब्रज निर्माण की घोषणा की जबकि डेंगुरपुर-धनतुलसी घाट पर पक्का पुल की स्वीकृति प्रदान किया। डिप्टी सीएम ने विपक्षी दलों पर जुबानी हमला बोलते हुए विधानसभा चुनाव 2022 को महत्वपूर्ण बताया। मौजूद लोगों से जिले की तीनों सीटों पर कमल खिलाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा में जातिवाद का भेदभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता का खून चूसने वाली पार्टियों को जनता माफ नहीं करेगी। 2014, 2017, 2019 की तरह 2022 में जनता एक बार फिर भाजपा पर विश्वास जताएगी। सपा, बसपा और कांग्रेस में सड़कों पर टहलने वाले गुंडे जेल में है या सूबे से बाहर चले गए हैं अगर सरकार बदली तो वह फिर से बाहर आ जाएंगे। इसलिए उन्हें जेल में रखने के लिए 2022 में भाजपा जरूरी है। 15 साल में सूबे की सत्ता में सपा, बसपा काबिज रहीं। दोनों सरकारों में सिर्फ अपराध, भ्रष्टाचार, उत्पीड़न ही बढ़ा। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ सभी का विकास किया गया। इसके पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, सांसद रमेश चंद्र बिंद, विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने सरकार के कार्यों को गिनाया। सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम को पुष्प, गदा आदि भेंटकर सम्मानित किया। इसके पूर्व डिप्टी सीएम को गार्ड आफ आनर दिया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी कौशलेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, घनश्याम मिश्र, हीरालाल पासवान, सपना दूबे, प्रदीप सिंह, शरद चंद्र सोनकर मंडल, चिंटू सिंह बघेल आदि रहे।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं संवाद के दौरान नारों से उत्साह बढ़ाया। कहा कि 2017 में पार्टी का नारा था कि 100 में 60 प्रतिशत हमारा, 40 प्रतिशत में बंटवारा लेकिन 2022 में 40 फीसदी वोटों को भी हाफ करेंगे। जिससे सूबे में 300 से अधिक सीटों को जीतकर सरकार बनाएंगे। आपसी मतभेद जाना भूल, चुनाव में सिर्फ 56 इंच का सीना और कमल का फूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान बसपा को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि एक समय था साल भर में तीन-तीन प्रभारी बदले जाते थे, लेकिन अब एक भी प्रभारी नहीं मिल रहे। उन्होंने संभावना जताई कि 2022 चुनाव से पूर्व सपा को हराने के लिए बसपा सुप्रीमो भाजपा को समर्थन देने की घोषणा भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed