फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   People are falling ill due to change in weather, 1786 patients came to OPD

Bhadohi News: मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे लोग, ओपीडी में आए 1786 मरीज

Fri, 18 Oct 2024 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill due to change in weather, 1786 patients came to OPD
जिले में तापमान में गिरावट के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया है। इसका असर लोगों की सेहत पर भी देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को जिले के तीन बड़े अस्पतालों में कुल 1786 मरीजों की ओपीडी हुई। जिसमें अधिकतर वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

जिले में बीते एक सप्ताह से निरंतर तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इससे मौसम में नियमित बदलाव हो रहा है। सुबह कोहरे का असर दिख रहा है। इसके पूरे दिन धूप खिली रहती है। इससे उमस का एहसास होता है। वहीं शाम होते ही गुलाबी ठंड पड़ रही है। इस कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले के सबसे बड़े अस्पताल महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को 814 मरीजों की ओपीडी हुई। वहीं महराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में 746 मरीज देखे गए। मुख्यालय के पास स्थित सौ शय्या में 226 मरीज पहुंचे। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में करीब 70 फीसदी मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल के लैब में नियमित 2000-2200 जांच हो रही है। फिजीशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। खासकर शाम के समय सिहरन और गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस तरह के मौसम में खान-पान के साथ रहन-सहन को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि मौसमी बीमारी से जो पीड़ित होगा उसे 3-4 दिन ठीक होने में लग सकता है।
---------------------------
बीमारी से बचाव
-बदलते मौसम में दिनचर्या सही रखें।
-बीमार होने पर तत्काल चिकित्सक से दवा लें।
-खानपान को लेकर परहेज बरतें।
-शाम के समय पूरी बांह के कपड़े पहन कर ही कहीं जाएं।
-फ्रीज का ठंडा पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed