फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Passenger dies in suspicious circumstances at railway halt

रेलवे हाल्ट पर संदिग्ध हालात में यात्री की मौत

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Passenger dies in suspicious circumstances at railway halt
पूर्वोत्तर रेलवे के अलमऊ हाल्ट पर रविवार को सुबह संदिग्ध हालात में यात्री दीनानाथ बिंद (45) निवासी झिरीहरी-हंडिया प्रयागराज की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने पर आनन-फानन में आए परिजनों के आंसू नहीं रुक पा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दीनानाथ बिंद शनिवार को अपने ससुराल नेवढ़िया, मिर्जापुर गए थे। लौटते समय सड़क मार्ग से घर न आकर बनारस-रामबाग अनारक्षित ट्रेन पकड़ने के लिए अलमऊ हाल्ट पर बैठे थे। बेंच पर बैठने के दौरान वे इंटरलाकिंग युक्त प्लेटफार्म पर गिर गए और दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक सरफराज अहमद ने कहा कि जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी गई थी। पैतृक गांव झिरीहरी-हंडिया प्रयागराज से आए परिजनों के सामने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed