फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Panchayat elections: The final list of reservation will be released today

पंचायत चुनाव: आज जारी होगी आरक्षण की अंतिम सूची

Thu, 25 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: The final list of reservation will be released today
ज्ञानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की संशोधित अनंतिम सूची को लेकर आईं 627 आपत्तियों के सापेक्ष 626 निरस्त कर दी गईं। जबकि एक का निस्तारण किया गया। डीएम की गठित कमेटी ने तथ्यहीन शिकायत मिलने पर निरस्त किया। इसमें 565 अकेले ग्राम प्रधान से जुड़ी रहीं। प्रशासन शुक्रवार को आरक्षण की अंतिम सूची जारी करेगा। जिले में 26 जिला पंचायत, 546 ग्राम प्रधान, 661 क्षेत्र पंचायत और छह हजार से अधिक ग्राम पंचायत सदस्य सीट पर होने वाले चुनाव के लिए दो मार्च को आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की गई थी। हालांकि बाद में हाईकोर्ट का आदेश आने पर 20 मार्च को प्रशासन की ओर से संशोधित अनंतिम सूची जारी की गई। इसके बाद 23 मर्च तक आपत्ति ली गई। जिले के सभी छह ब्लॉक संग डीएम और डीपीआरओ कार्यालय में कुल 627 आपत्तियां आईं। बुधवार और बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में गठित टीम ने आपत्तियों का निस्तारण किया। बीडीसी की एक आपत्ति निस्तारित की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी इस संबंध में डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि 627 में 626 आपत्ति तथ्यहीन मिलीं, जिससे वे निरस्त हो गईं। बीडीसी की एक आपत्ति निस्तारित की गई। उन्होंने बताया कि आरक्षण की अंतिम सूची बन गई है। शुक्रवार को उसे जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed