फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Oxygen plant could not be installed in CHC, memorandum to DM

सीएचसी में नहीं लग सका आक्सीजन प्लांट,डीएम को ज्ञापन

Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant could not be installed in CHC, memorandum to DM
ज्ञानपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सांसद, राज्यसभा सदस्य, विधायक भदोही, औराई, ज्ञानपुर के नाम ज्ञापन डीएम आर्यका अखौरी को सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में आक्सीजन प्लांट लगवाने की मांग की। जिलाध्यक्ष माबूद खान ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण में हुई परेशानियों को देखते हुए शासन ने जिला अस्पताल समेत पांच स्थानों पर प्लांट लगवाकर चालू भी करा दिया लेकिन गोपीगंज की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजमार्ग पर स्थित है। पूर्वी सीमा बाबूसराय और पश्चिमी सीमा ऊंज, दक्षिणी सीमा कोनिया, उत्तरी सीमा दुर्गागंज, सुरियावां, चौरी समेत विभिन्न स्थानों पर होने वाली सड़क दुर्घटना, आगजनी, प्राण घातक हमले, लाइलाज बीमारियों से पीड़ित मरीज आते हैं। आक्सीजन की व्यवस्था न होने के कारण स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को रेफर करने में देर नहीं करते। सुविधा न मिलने से मरीज के अभिभावक वाराणसी, प्रयागराज स्थित आधुनिक अस्पतालों की ओर भागते हैं जहां उनका आर्थिक शोषण होता है। केंद्र में पर्याप्त जगह है जिसका निरीक्षण कर प्लांट लगाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया जाए। इस मौके पर आनंद कुमार, परवेज हाशमी, मनीष मौर्य भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed