फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Order to register case against four including MLA's relative

विधायक के रिश्तेदार समेत चार पर केस दर्ज करने का आदेश

Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Order to register case against four including MLA's relative
ज्ञानपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने धनापुर गांव निवासी एवं ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ छिनैती, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कौलापुर-धनापुर निवासी पुष्पलता ने अपने अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला के माध्यम से कोर्ट में (156) 3 के तहत वाद दाखिल किया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि 19 अगस्त 2020 को कृष्ण मोहन तिवारी, राजकमल तिवारी, सूर्यकमल तिवारी और नील कमल तिवारी उसके घर आए। तलवार और लाठी डंडा लेकर आए चारों लोगों ने घर खाली करने के लिए कहा। जब मैंने कहा कि मेरे पति बीमार हैं तो अभद्रता करने लगे। मारपीट में उसके गहने आदि भी छीन लिए। तलवार की नोक पर सौ रुपये के स्टांप पर दस्तखत कराकर भगा दिया।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र का अवलोकन करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार ने कृष्ण मोहन तिवारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश गोपीगंज थाने की पुलिस को दिया। गौरतलब है कि कृष्ण मोहन तिवारी की तहरीर पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र, एमएलसी रामलली मिश्र और बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ संपत्ति हड़पने के आरोप में गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज है। विधायक आगरा जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed