फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Opposition to issuing birth and death certificates only after tax collection

Bhadohi News: टैक्स वसूली के बाद ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र देने का विरोध

Thu, 16 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Opposition to issuing birth and death certificates only after tax collection
ईओ दयाशंकर वर्मा को पत्रक देने पहुंचे पालिका भदोही के सभासदगण। स्रोत- संवाद
भदोही। नगर पालिका कार्यालय में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए हफ्तों चक्कर लगा रहे लोगों से अब टैक्स वसूली का मामला आया है। इसके विरोध में एकजुट सभासदों का गुस्सा बुधवार को सतह पर आ गया और सामूहिक रूप से शिकायत लेकर अधिशासी अधिकारी दयाशंकर वर्मा के पास पहुंच गए। लोगों ने विरोध किया कि टैक्स वसूरी के बाद भी प्रमाणपत्र जारी गलत है। इसे अलग करने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद प्रदीप यादव ने कहा कि पहले ही लोगों को दौड़ा कर थकाया जा रहा था। हफ्तों चक्कर लगाने के बाद भी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रही थी। ऐसे ऐसे कागज मांगे जा रहे थे, जिसे जुटाना भारी समस्या बन गई थी। कहा कि इसी बीच नगर पालिका ने एक आदेश जारी कर दिया कि यदि किसी पर पालिका का टैक्स बकाया है तो पहले बकाया जमा करें, इसके बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासदों ने ईओ को दिए पत्रक में कहा कि प्रक्रिया और सरल बनाने के बदले और मुश्किल कर दी गई है। ऊपर से बकाया वसूली जोड़ कर अनावश्यक आर्थिक बोझ लाद दिया जा रहा है। इससे तो समय सीमा के अंदर लोगों के जन्म और मुत्यू सूचना दर्ज करा पाना मुश्किल हो जाएगा। सभासद अशरफ अली ने कहा कि यदि किसी पालिका का टैक्स बकाया है तो उसकी वसूली के लिए अलग से विधिक प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं को टैक्स वसूली से जोड़ना उचित नहीं है। इससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह आम जन का उत्पीड़न है और इसे तत्काल बंद नहीं किया गया तो शुक्रवार से सभी सभासद पालिका में धरने पर बैठेंगे। इसका समर्थन करने वालों में गिरधारी जायसवाल, हसीब खां, इसरार अहमद, अनस अली, सुफियान अंसारी, अबरार अहमद, चंद्रेश यादव, अनस अंसारी, निशा देवी, बेबी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed