फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operator and doctor absent; notice issued to ultrasound center

Bhadohi News: संचालक और डॉक्टर नदारद, अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस

Thu, 17 Sep 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Operator and doctor absent; notice issued to ultrasound center
मरदह स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. राम कुमार। संवाद - फोटो : 1
मरदह। अवैध भ्रूण लिंग जांच पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे निरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को मरदह बाजार स्थित लोबो अल्ट्रासाउंड सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर संचालक और अल्ट्रासाउंड करने वाले अधिकृत चिकित्सक दोनों नदारद मिले। सेंटर पर अन्य खामियां भी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेंटर का पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामकुमार ने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत उप जिलाधिकारी कासिमाबाद संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सेंटर पर भ्रूण लिंग परीक्षण संबंधी बोर्ड रिसेप्शन और अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा मिला। पंजीयन बोर्ड का भी डिस्प्ले था। उन्होंने बताया कि सेंटर संचालक को पूर्व में निरीक्षण की जानकारी दिए जाने के बावजूद वह मौके पर मौजूद नहीं मिला।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड करने वाला अधिकृत चिकित्सक भी सेंटर पर उपलब्ध नहीं था। निरीक्षण के दौरान सेंटर बंद मिला और वहां शौचालय की सुविधा भी नहीं मिली। डॉ. रामकुमार ने बताया कि सेंटर को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed