फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Operation of trains will be affected by non-interlocking work

नान इंटरलाकिंग कार्य से प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन

Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Operation of trains will be affected by non-interlocking work
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मऊ स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य से मंडुआडीह-रामबाग और प्रतापगढ़-वाराणसी रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें दो अप्रैल से प्रभावित रहेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीआरओ वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि एक से चार अप्रैल ट्रेन नंबर 05008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। दो से पांच अप्रैल ट्रेन नंबर 05007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी भटनी स्टेशन से चलेगी। दो से पांच अप्रैल तक ट्रेन नंबर 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू विशेष ट्रेन औड़िहार में यात्रा समाप्त कर दो से पांच अप्रैल तक औड़िहार से चलाई जाएगी। इसी क्रम में दो से चार अप्रैल तक ट्रेन नंबर 04006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी विशेष गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर परिवर्तित होकर औड़िहार-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। दो से चार अप्रैल तक ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-बलिया-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-गाजीपुर सिटी-औड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलेगी। अहमदाबाद से दो अप्रैल को को चलने वाली ट्रेन नंबर 09165 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-औड़िहार-गाजीपुर सिटी-बलिया-छपरा के रास्ते चलेगी। गोरखपुर से तीन अप्रैल को चलने वाली ट्रेन नंबर 05050 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलेगी। पांच अप्रैल को सीतामढ़ी से चलने वाली ट्रेन नंबर 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर एक घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। पांच अप्रैल को चलने वाली ट्रेन नंबर 09166 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी वाराणसी मंडल पर 40 मिनट नियंत्रित होकर आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed