फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Open gym in district jail, prisoners will remain fit

Bhadohi News: जिला कारागार में ओपन जिम, बंदी रहेंगे चुस्त-दुरुस्त

Tue, 20 May 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Open gym in district jail, prisoners will remain fit
-डीएम और एसपी ने कारागार का निरीक्षण कर जिम का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञानपुर। जिला कारागार में सोमवार से ओपन जिम शुरू हो गया। डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का हाल जाना। बंदियों, कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं की पड़ताल की।

इस माैके पर डीएम ने कहा कि ओपन जिम की सुविधा से बंदियों को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें अनुशासित और संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलेगी। बंदियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि ओपेन जिम बंदियों के लिए एक अच्छी पहल है। इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। निरीक्षण में अधिकारियों ने सभी बंदियों से कारागार में मिलने वाले भोजन, दवा एवं कोर्ट में बंदियों की पेशी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों और बैरकों की तलाशी कराई, लेकिन कोई अवैध वस्तु बरामद नहीं हुआ। इस मौके पर जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह, जेलर सूबेदार यादव, उप कारापाल अश्वनी उपाध्याय, शुभावती देवी आदि रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed