फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Only two people remained inside the booth during voting

Bhadohi News: मतदान के दौरान बूथ के अंदर रहे सिर्फ दो लोग

Wed, 26 Apr 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Only two people remained inside the booth during voting
ज्ञानपुर। सेंट थॉमस स्कूल में मंगलवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी को प्रशिक्षण दिया। दो पालियों में आयोजित प्रशिक्षण में प्रथम पाली में पीठासीन और द्वितीय पाली में प्रथम मतदान अधिकारी को प्रशिक्षित दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि बूथों पर मतदाता की तर्जनी उंगली पर अमिट स्याही हर हाल में लगाया जाना अनिवार्य होगा। वहीं बूथ पर अधिक संख्या में भीड़ न लगाने पाए। इसका भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। वोटिंग के दौरान बूथ में अंदर दो ही लोग रहे। सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने कहा कि मतदान से एक दिन पूर्व पोलिंग पार्टियां रवाना होने के समय समस्त मतदान कार्मिक समय से उपस्थित हो जाए। प्रपत्र 25 में बताई गई 84 प्रकार की मतदान सामग्रियों को प्राप्त करके अच्छे से चेक करके ही प्रस्थान करें। जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश ने कार्मिकों को क्या सावधानी बरतनी है और क्या करने इसके बारिकियों की जानकारी दी।मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों प्रशिक्षित किया। प्रथम पाली में 176 कार्मिक और दूसरी पाली में 178 कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed