{"_id":"09793a7fbb4a0b842d6e2552744ad5a1","slug":"one-member-of-each-party-in-the-house-mathur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर में हो भाजपा का एक सदस्य : माथुर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर में हो भाजपा का एक सदस्य : माथुर
संवाददाता, ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Tue, 20 Jan 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के सदस्यता मिशन को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर न छोड़ें।
सदस्यता अभियान ऐसा हो, जिससे प्रत्येक घर में भाजपा का एक सदस्य जरूर हो। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का जिले के कई स्थानों पर गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
सोमवार को लखनऊ से वाराणसी जाते समय ओम सांसद आदर्श गांव कौलापुर में सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी के यहां रुके।
समीक्षा के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के मिशन को पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान को ऐतिहासिक बनाएं। समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा से जोड़ें।
विज्ञापन
ताकि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाए। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया।
जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को जिले में अपार समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर घनश्याम मिश्रा, रमापति शास्त्री हीरालाल पासवान, तारा शंकर दूबे, छत्रपति सिंह, अखिलेश पांडेय, सत्य नारायण यादव आदि मौजूद रहे।
गोपीगंज नगर के बड़ी चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी ओम माथुर का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष ईश्वर लाल बरनवाल, सपना दूबे, नरेंद्र दूबे, रमेश पांडेय, विजय साहू, इंदू दूबे, शकुंतला दूबे, मधुबाला मिश्रा, संजय साहू आदि मौजूद रहे।
जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। धनंजय, नागेंद्र सिंह, धर्म प्रकाश, रामकृष्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे।