फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One dead two injured after electric shock in pandal due to rain in Bhadohi

यूपी में बारिश बनी काल: गणेश पंडाल में अचानक उतरा करंट, 24 साल के आदित्य की मौके पर मौत; दो लोग झुलसे

Tue, 22 Sep 2026 06:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू Published by: विकास कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 06:41 PM IST
सार

पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गणेश मूर्ति की स्थापना के लिए यह पंडाल तैयार किया गया था। अचानक हुई बारिश के कारण पंडाल में बिजली का करंट उतर आया। इसी दौरान आदित्य और दो अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन
One dead two injured after electric shock in pandal due to rain in Bhadohi
अस्पताल के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही स्थित कोतवाली के मोहल्ला मर्याद पट्टी में गणेश मूर्ति के लिए बनाए गए एक पंडाल में करंट उतरने से एक 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के कारण पंडाल में बिजली का करंट फैल गया था। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आदित्य के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

बारिश के कारण टूट गया था बिजली का तार
बताया जाता है कि बारिश के कारण पंडाल में बिजली का तार टूट गया या उसमें करंट आ गया। आदित्य इसकी चपेट में आ गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। करंट लगने से घायल हुए दो अन्य व्यक्तियों को तत्काल नगर के इंद्रामील स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाके में शोक का माहौल
पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गणेश मूर्ति की स्थापना के लिए यह पंडाल तैयार किया गया था। अचानक हुई बारिश के कारण पंडाल में बिजली का करंट उतर आया। इसी दौरान आदित्य और दो अन्य लोग इसकी चपेट में आ गए। आदित्य की मृत्यु से क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने पंडालों में बिजली सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed