फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   One arrested for assaulting a policeman

पुलिसकर्मी से मारपीट में एक गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One arrested for assaulting a policeman
भदोही कोतवाली क्षेत्र के अजीमुल्ला चौराहे पर शुक्रवार की शाम पुलिसकर्मियों से मारपीट और हाथापाई करना युवक राजन कुरैशी को भारी पड़ गया। कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को चकदीवान स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

भदोही कोतवाली के कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बीते छह मई को शाम छह बजे लिप्पन तिराहे से अजीमुल्ला चौराहे तक गश्त के दौरान जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा था। इस बीच सड़क पर खड़ी एक कार के पास गए और वहां पूछा कि किसकी है। आरोप लगाया कि कार से निकले राजन कुरैशी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की। मारपीट की इस घटना में उनके हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने आरोपी राजन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ भदोही अजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed