फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officers should hold Chaupals in villages where there are more complaints: DM

जिन गांवों की अधिक शिकायत, वहां चौपाल लगाएं अधिकारी : डीएम

Thu, 01 Aug 2024 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Officers should hold Chaupals in villages where there are more complaints: DM
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आइजीआरएस और उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की। अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने डिफाल्टर श्रेणी में जा रहे आईजीआरएस को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई। कहा कि जिन गांव में अधिक शिकायत मिल रही है। वहां चौपाल लगाकर समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायत को लेकर गंभीर नही हैं। इसके चलते शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में जा रही हैं। ऐसे अधिकारियों का अगले बैठक में शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पहली बार में ही शिकायतों का सम्यक निस्तारण सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मौके पर जाकर सभी पक्षों को सुनने समझने के बाद ही निर्णय लें। खराब प्रगति वाले विभाग के अधिकारियों को दंडित भी किया जाएगा। तीनों तहसीलों के टॉप 10 ग्राम पंचायत में जिसमें अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। वहां पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार समय-समय पर ग्राम चौपाल लगाकर दोनों पक्षों को सुनते हुए शिकायतों के पैटर्न को समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेड बंदी तोड़ने पर करें एफआईआर
ज्ञानपुर। उच्च न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा के दौरान डीएम ने पांच साल अधिक समय से लंबित मुकदमों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि धारा 24 का मुकदमा एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार प्रभावी तरीके से सुन कर फैसला करें। भूमि पैमाइश के बाद पत्थर गाड़ने, मेड बंदी कराए। मेड़ तोड़ने पर तत्काल उन पर एफआईआर करवाएं। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के समय आइजीआरएस में काफी शिकायतें आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed