फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Offer yourself wholeheartedly to serve the nation

राष्ट्र की सेवा के लिए तन मन से अपने आप को अर्पित करें

Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Offer yourself wholeheartedly to serve the nation
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को दो दिवसीय जनपदीय रोवर्स रेंजर्स रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुरलीधर राम गुप्त और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। जनपदीय रोवर्स रेंजर्स रैली में तीन महाविद्यालय काशी नेरश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर, डॉ. श्यामा प्रसाद राजकीय महाविद्यालय भदोही और केशव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय औराई के रोवर्स एंव रेंजर्स की टीमों ने प्रतिभाग कर रहीं हैं। महाविद्यालय के रेंजर्स लीडर डॉ. ज्योत्सना जायसवाल, डॉ. प्रज्ञा वर्मा, केएनपीजी महाविद्यालय के रोवर्स लीडर डॉ. रविंद्र कुमार, रेंजर्स लीडर डॉ. रिचा यादव, भदोही के रोवर्स लीडर डॉ ब्रजेश सिंह, रेंजर्स लीडर डॉ. भावना सिंह ने अतिथियों को बैच, टोपी पहनाकर स्वागत किया। रेंजर्स लीडर को स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें हर काम के लिए तैयार रहने की जरूरत है। किसी भी आपदा की स्थिति में धैर्य नहीं खोना चाहिए। आपदा की स्थिति में एकता के साथ मिलजुल कर काम करना चाहिए। वक्ताओं ने जनपदीय समागम रैली में प्रतिभाग कर रहे विभिन्न महाविद्यालयों से आए रोवर्स रेंजर्स को राष्ट्र सेवा में तन मन अर्पित करने की बातें कही। रैली में प्रतिभाग करने से एक इच्छा शक्ति का विकास होता है। यह जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने महाविद्यालयों के रोवर्स एवं रेंजर्स लीडर, रोवर्स क्रू, रेंजर्स टीम एवं सभी प्राध्यापक का स्वागत किया। कहा कि एकता अनुशासन भाईचारा एवं संस्कारिक जीवन शैली ही इस रैली का मुख्य उद्देश्य हैं। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई के रेंजर्स लीडर डॉ. ज्योत्सना जायसवाल एवं डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय समागम में कुल 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्राथमिक चिकित्सा, निबंध, पोस्टर, भाषण, क्विज, इकोरेस्टेरेशन, मार्च पास्ट, कलर पार्टी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इस अवसर पर जनपदीय रोवर्स रेंजर्स के प्रशिक्षक चंद्रेशराय त्यागी, रितु दुबे, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. रीना सिंह, डॉ. विनोद मिश्र, डॉ. आराधना वर्मा, डॉ. लक्ष्मी यादव, डॉ. प्रमोद मौर्य, डॉ. सुचिता वर्मा, डॉ. विनोद कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed