फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ODF plus village will become a model, 4.5 crore approved

ओडीएफ प्लस गांव बनेंगे मॉडल, 4.5 करोड़ स्वीकृत

Sun, 04 Sep 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
ODF plus village will become a model, 4.5 crore approved
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण में ओडीएफ प्लस 17 गांव मॉडल होंगे। स्वच्छता से जुड़े कार्य के लिए 4.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं। पंचायत राज विभाग ने अब प्रस्तावित कार्यों को शुरू करने का निर्देश सचिव और ग्राम प्रधानों को दिया है। प्रत्येक गांव को खुले में शौचमुक्त करने के लिए सरकार 2014 से अभियान चला रही है। सवा दो लाख एकल शौचालय का निर्माण पूर्व में ही हो चुुका है जबकि दो साल से सामुदायिक शौचालय का निर्माण दो साल से चल रहा है। 90 से 95 फीसदी काम पूर्ण भी हो गया है। अब दूसरे चरण में ओडीएफ प्लस 17 गांव को मॉडल के रूप में विकसित किया जाना है। इन गांवों को कूड़ा, गंदगी, जलजमाव और अन्य समस्याओं से मुक्त रखा जाएगा। सड़क, पानी निकासी नाली और सफाई के साथ ठोस एवं गीले कचरे का प्रबंधन कर गांव को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके लिए चयनित गांव के ग्राम प्रधान, सचिव व पंचायत सहायकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की ओर से निदेशालय लखनऊ में प्रस्तुतिकरण भी दिया जा चुका है। शासन से बजट आवंटित होने पर विभाग काम को शुरू कराने का निर्देश भी दे दिया है। जिला समन्वयक स्वच्छता सरोज पांडेय ने बताया कि ओडीएफ प्लस गांव में कूडे का घर-घर उठान करने की व्यवस्था होगी। इसके लिए ग्रामीणों से कुछ शुल्क भी लिया जाएगा। कचरे को वर्मी कंपोस्ट के रूप में तैयार कर पंचायत की ओर से उसी गांव के किसानों को बेचा भी जाएगा। इससे गांव को राजस्व भी हासिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed