फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now you can get police character certificate through online application only.

Bhadohi News: अब ऑनलाइन आवेदन से ही पा सकेंगे पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र

Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Now you can get police character certificate through online application only.
आगामी एक अक्तूबर से पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पुलिस रिपोर्ट में बरती जा रही लापरवाही और प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने यह व्यवस्था सुनिश्चित की है। अब तक जो भी ऑफलाइन आवेदन हुए हैं। उन्हें 30 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। एक अक्तूबर से चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और वहीं से जांच कर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र जारी किए जाने को लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। इसमें कई बार पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायतें भी मिलती थीं। विभिन्न नौकरियों में आवेदन करने और नियुक्ति को लेकर लगाए गए पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र को लेकर बार-बार आवेदकों को पुलिस कार्यालय में चक्कर भी लगाना होता था। इसे देखते हुए एसपी ने अब इस व्यवस्था को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अब तक जिले में ऑफलाइन चरित्र प्रमाण पत्र बनाए जाते थे। जिनकी पहुंच और पकड़ होती वे सुविधानुसार 15 से 20 दिनों में ही चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लेते थे, लेकिन अन्य को बार-बार चक्कर लगाना होता था। अब एक अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन के बाद इसे जारी होने में कम समय लगेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार सिटीजन सर्विसेज, यूपी कॉप, सीसीटीएनएस के माध्यम से आवेदकों का ऑनलाइन ओवदन ही चरित्र प्रमाण पत्र के रूप में मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि विभाग के पोर्टल पर जिस दिन आवेदन दिखेंगे। उसी दिन रिपोर्ट लगाकर आगे की प्रक्रिया होगी। जिससे महीनों चक्कर लगाने के बजाय चार से पांच दिनों में प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन आवेदन के बाद भी अगर किसी तरह की लापरवाही मिली तो शिकायत के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed