फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice to 70 secretaries on negligence

लापरवाही पर 70 सचिवों को नोटिस

Mon, 15 Jun 2020 05:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
Notice to 70 secretaries on negligence
ज्ञानपुर। ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की वार्षिक कार्ययोजना साफ्टवेयर प्रिया साफ्ट पर अपलोड न करने पर डीपीआरओ ने जिले के 70 सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सख्त चेतावनी दिया कि तीन दिन में काम पूर्ण न होने पर सभी का वेतन एवं वेतन वृद्धि रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में राज्य वित्त एवं चौदहवें वित्त से मनरेगा, खड़ंजा, शौचालय समेत अन्य विकास कार्य होता है। मार्च माह के अंत तक सभी ग्राम पंचायतों की ओर से 2020-21 वित्तीय वर्ष में होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर दिया जाता है। इस बार कोविड-19 के कारण सचिवों को दो माह की मोहलत दी गई। शासन की ओर से 26 मई तक प्रस्ताव को आनलाइन अपलोड करने का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन 561 ग्राम पंचायतों में कुछेक को छोड़कर अधिकतर की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया। सख्त हिदायत देने के बाद भी सेक्रेटरी लापरवाह बने रहे।
विज्ञापन

डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने छह ब्लॉक के 70 सचिवों को नोटिस भेजकर सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जरूरी कार्यों को लेकर लापरवाही बरती जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बताते चलें कि कार्ययोजना प्रस्तुत न होने से वित्तीय वर्ष का बजट आवंटन में समस्या आएगी। इससे आने वाले समय में विकास कार्य भी कराना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed