फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   "Notbandi the opposition spread rumors'

‘नोटबंदी को लेकर अफवाह फैला रहा विपक्ष’

Mon, 28 Nov 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 28 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाबूसराय।भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम पटेल ने कहा कि यूपी चुनाव में पिछड़े वर्ग की भूमिका अहम हो गई है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने अब तक पिछड़ों को सिर्फ छलने का काम किया। भाजपा उन्हें न्याय दिलाएगी। नोटबंदी को लेकर विपक्ष देश में अफवाह फैला रहा है। वह रविवार को बाबूसराय इंटर कॉलेज में औराई और मिर्जापुर के मझवां विधानसभा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का फैसला लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने जनता से सीधे अपील किया था कि कम से कम 50 दिन दिक्कत होगी लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो नोटबंदी को लेकर अफवाह फैला रहा है। देश की जनता सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों की कारगुजारी देख रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह कार्यकर्ताओं से किया। सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग का नेतृत्व करती है। किसी को अगर अहंकार है कि भाजपा एक वर्ग की पार्टी है तो वह पार्टी का कार्यकर्ता ही नहीं है। हर वर्ग की मेहनत से पार्टी 2014 में जीत दर्ज की और 2017 में जीत दर्ज करेगी। इसके पूर्व अतिथियों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आगाज किया। भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में समा बांध दी। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, डॉ. आरके पटेल, आरडी पाल, दीनानाथ भाष्कर, पूर्णमासी पंकज ने संबोधित किया। रवींद्र मौर्य, गुलाब पासी, सर्वेश कुमार पाल, विनोद सोनकर, दिनेश पांडेय, नागेंद्र सिंह, चंद्रू लाल चंद्राकर, दिलीप यादव, मायाशंकर पासी, लालचंद्र पाल, मनोज मौर्य समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed