फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Northern Railway started operation of eight trains

Bhadohi News: उत्तर रेलवे ने शुरु कराया आठ ट्रेनों का संचालन

Mon, 17 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Northern Railway started operation of eight trains
ज्ञानपुर/भदोही। देश के कई राज्यों में बारिश के बाद रेलवे के परिचालन में आई बाधा अब धीरे-धीरे दूर हो रही है। जलभराव में कमी आते ही रविवार से आठ विशेष ट्रेनों का संचालन शुरु कर दिया गया है। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

बारिश के कारण ट्रैक और नदी पुलों पर हो चुके भारी जलजमाव के कारण उत्तर रेलवे प्रशासन ने दर्जनों विशेष ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। एक सप्ताह तक संचालन व्यवस्था न के बराबर होने से जहां रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं लगभग 60 हजार से अधिक यात्रियों के आरक्षित टिकट को कैंसिल कर धनराशि भी रिफंड करना पड़ा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 15119-20 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस, 14229 प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 16 जुलाई से, 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून एक्सप्रेस 17 जुलाई से, 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस 17 जुलाई से अपने निर्धारित रुट से चलाई जाएंगी। इसी तरह शॉर्ट ओरिजनेशन, टर्मिनेशन हुईं ट्रेन नंबर 13010 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, 12370 (देहरादून-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्टेशन देहरादून से आरंभ होंगी। इसी तरह परिवर्तित रुट फिरोजपुर-मोगा वाया लुधियाना होकर ट्रेन नंबर 13308 फिरोज़पुर कैंट-धनबाद एक्सप्रेस चलेगी। जलभराव की स्थिति और कम होने पर प्रभावित ट्रेनों के रुटीन संचालन की जानकारी यात्री हेल्प लाइन नंबर 139 या एनटीईएस से प्राप्त करते रहेंगे। जिससे यात्रा में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed